Top News

IPL 2020 Auction: 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें किसे मिली कितनी रकम

Responsive Ad Here

VIVO Indian Premier League (IPL) 2020 Player Auction: आईपीएल 2020 सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई है। पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाडी। 

देखिये 5 सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाडी। 

#5न्याथन कुल्टर नाईल (Nathan-Coulter-Nile) 

न्याथन कलटर नाईल दो साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे है न्याथन कलटर नाईल 2013 से 2017 के आईपीएल खेले थे। न्याथन कलटर नाईल ने  26 मैचों में 7.66 इकनॉमी से कुल 36 विकेट्स लिए है। दो साल के बाद फिर से उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2020 के नीलामी में 8 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया हैं। 

#4 शेल्डॉन कॉट्रेल (Sheldon Cottrell)


तेजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने और विकेट लेने के बाद सैल्यूट मारकर जश्न मनाने की वजह से मशहूर हुए कॉट्रेल काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि कॉट्रेल ने काफी समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से डेब्यू किया था लेकिन तब वे अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। लेकिन पिछले साल से उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। पहली बार आईपीएल में भाग लेने के लिए उतर रहे कॉट्रेल के लिये पंजाब और दिल्ली के बीच काफी लंबी बोली लगी। लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने उन्हें 8  करोड़ और 50 लाख रुपये में ख़रीदा।



#3 क्रिस मोरिस (Chris M0rris)


क्रिस मोरिस की बात करें तो उन्हें इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। मोरिस ने कुल 61 आईपीएल मैचों में 157.62 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए हैं और 7.98 के इकॉनमी रेट से रन खर्चकर 69 विकेट लिए हैं। आरसीबी ने 10 करोड़ रुपये में मोरिस को खरीदा, जो कि टीम के लिए आने वाले सीजन में महंगा सौदा साबित हो सकते हैं।

#2 ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwll)



ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 10 करोड़ और 75 लाख रुपये में फिर से अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी से पहले पंजाब ने उन्हें रिलीज किया था लेकिन नीलामी में एक बार फिर से उनपर दांव लगाया। मैक्सवेल का अब तक का आईपीएल करियर शानदार रहा है और उन्होंने अब तक खेले गए 69 मैचों में 22 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने दस अर्धशतक भी जड़े हैं। मैक्सवेल ने गेंदबाजी में भी अभी तक 16 विकेट चटकाए हैं। मैक्सवेल अब तक 91 छक्के लगा चुके हैं।

#1 पैट कमिंस (Pat Cummins)


कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा दांव लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर भारी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया। दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस पर केकेआर ने 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। कमिंस तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। अब तक खेले 16 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस लीग में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था।

0 Comments

satta king chart